सिक्किम, 4 अक्टूबर | सिक्किम के सिंगताम में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है। गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिक्किम में लोनाक झील पर अचानक बादल फटने से लाचन घाटी की तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई।
घाटी में सेना के कुछ जवान भी प्रभावित हुए हैं। सेना के 23 जवानों के लापता होने और कुछ गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।



