Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

हरियाणाः हिंसा के बाद तनाव, 5 जिलों में धारा 144, इंटरनेट बंद, 4 की मौत, पैरामिलिट्री की 20 कंपनियां तैनात

Spread the News

नूंह में दो दिन के लिए लगा दिया गया है कर्फ्यू -र्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द

नूंह। हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। अब यह हिंसा नूंह(मेवात) के बाद गुरुग्राम तक फैल गई है। जिसे देखते हुए इन दो जिलों के अलावा एहतियातन रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद समेत 5 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।

Svg%3E

बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 1 और 2 अगस्त को होनी थीं। अमन-शांति की बहाली को लेकर DC प्रशांत पंवार ने आज सुबह 11 बजे फिर से सर्व समाज बैठक बुलाई है। दरअसल, नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क गई। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। इस दौरान गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 4 लोगों की मौत हो गई हैं। 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और अन्य घायल हैं।

उपद्रवियों ने रोड पर तीन किलोमीटर में जो भी वाहन दिखा, उसमें ही आग लगा दी। इसके बाद 500 से अधिक लोगों ने बस से टक्कर मार साइबर थाने की दीवार तोड़ी और अंदर घुस गए। डायल 112 की गाड़ियां जला दीं। अंदर तोड़फोड़ की। आग लगाने का प्रयास किया। कुछ दुकानों में लूटपाट के बाद आग लगा दी। हीरो बाइक के शोरूम से 200 बाइक लूटीं। शोरूम में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को पीटा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments