Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

मौसम में बदलाव होते ही टूटे धुस्सी बांध के पुननिर्माण के कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब में आज सारा दिन धूप खिलेगी। राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश की मौसम विभाग ने कोई संभावना नहीं जताई है। खिली धूप के कारण आज लोगों को उमस से चिपचिप वाली गर्मी से परेशानी उठानी पड़ सकती है। बेशक आज दिन में दोपहर 3 बजे तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाएगा लेकिन मौसम में ह्यूमिडिटी करीब 84 प्रतिशत होने से चिपचिप वाली गर्मी 41 डिग्री तापमान का एहसास करवा सकती है।

कल बुधवार को पंजाब में पश्चिमी मालवा क्षेत्र जिसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा आते हैं को छोड़ कर शेष पंजाब में बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग वे पश्चिमी मालवा क्षेत्र को छोड़ कर शेष पंजाब में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यैलो अलर्ट जारी किया है। मौसम चार तक बारिश वाला ही रहेगा। 3 और 4 अगस्त को पूरे पंजाब में बारिश का यैलो अलर्ट है।

पंजाब के पटियाला और जालंधर के लोहियां में मौसम ठीक होते ही टूटे धुस्सी बांध के पुननिर्माण का जो कार्य चल रहा था ने रफ्तार पकड़ ली है। लोहियां में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में पूरे पंजाब से लोग आकर धक्का बस्ती और गट्टा मुंडी कासो के समीप टूटे धुस्सी बांध को बनाने में अपनी सेवा दे रहे हैं। लोग मिट्टी की भरी हुई ट्रालियां भेज रहे हैं और बांध पर बोरों में मिट्टी भर कर जाल बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments