Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

सवारी लेकर निकले ट्रैक्सी ड्राइवर की हत्या, आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर

Spread the News

चंडीगढ़। जानकारी के मुताबिक एक ट्रैक्सी ड्राइवर में हत्या हुई है। उसका शव मुल्लांपुर में मेडिसिटी के पास पड़ा मिला। पुलिस अभी तक इसे सवारी द्वारा किया हुआ कत्ल मान रही है। आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PGI चंडीगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। अज्ञात हमलावर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान धर्मपाल निवासी जीरकपुर के रूप में हुई है। मृतक ड्राइवर पिछले 15 साल से चंडीगढ़ में टैक्सी चला रहा था। वह मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनू का रहने वाला है। वह जीरकपुर में अपनी बहन के पास रहता था।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह मामला लूट का नहीं लग रहा है, क्योंकि अगर लूट का होता तो लुटेरे ड्राइवर की गाड़ी भी छीन कर ले जाते, लेकिन गाड़ी शव के पास से ही बरामद हो गई है। मुल्लांपुर थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने बताया कि यह मामला ड्राइवर और सवारी के आपसी लड़ाई झगड़े का हो सकता है। जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments