Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

किसानों के लिए खुशखबरी : बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा जल्द देगी मान सरकार

Spread the News

चंडीगढ़, 6 फरवरी | पंजाब के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर सरकार की ओर से मुआवजा दिया जा रहा है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने कहा कि पिछले दिनों पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिसका मुआवजा जल्द दिया जाएगा।

बता दें कि सोमवार को कृषि मंत्री खुड्डियां लुधियाना के गुरु नानक देव भवन में एक सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार किसानों के खेतों तक पिछले साल से ज्यादा नहरी पानी पहुंच चुका है और आने वाले समय में भी पहुंचेगा। किसानों की खराब हुई फसल के संबंध में उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरदावरी कराई जाएगी और नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षति का पूरा आकलन करने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। किसान उत्पादक कंपनियां (एफपीएस) ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए एक शक्तिशाली उत्प्रेरक के रूप में उभरी हैं और एफपीसी ने उनके व्यापार विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments