चंडीगढ़, 6 फरवरी | सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल क्वात्रा ने कहा है कि अगर कंगना रनौत लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से चुनाव लड़ती हैं तो वह उनके खिलाफ खड़े होंगे। अनमोल क्वात्रा ने कहा कि वह न तो बीजेपी के खिलाफ हैं और न ही कांग्रेस के लेकिन कंगना रनौत ने सिक्खों की छवि को लेकर बेहद गलत बयान दिया है। इसके अलावा कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान किसान बीबिय़ों को लेकर भी विवादित बयान दिया था।




