Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब में DSP बने हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार पर रेप के आरोप में दर्ज FIR

Spread the News

जालंधर, 6 फरवरी | 2 दिन पहले पंजाब में डीएसपी बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। लड़की का आरोप है कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया था। इसके बाद 5 साल तक उसके साथ रेप करता रहा।

वरुण के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में POCSO एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की एक टीम छापेमारी करने के लिए पंजाब और हिमाचल पहुंच चुकी है। हालांकि, पंजाब पुलिस के पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वरुण को पिछले रविवार को डीएसपी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। उनका जन्म हिमाचल में हुआ था लेकिन अब वह अपने परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं। बेंगलुरु पुलिस को दिए बयानों में लड़की ने बताया कि 17 साल की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए वरुण कुमार के संपर्क में आई थी। तब वरुण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में ट्रेनिंग ले रहे थे। इसके बाद वरुण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये सिलसिला पिछले 5 साल से चल रहा था। अब वह 21 साल की हैं। वरुण ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments