रिश्तेदार का एक्सीडेंट होने की बात कहकर ठग ने 5 लाख अकाउंट में डलवाए
गुरदासपुर। सोशल मीडिया के जरिए ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही मामला गुरदासपुर के सीमावर्ती शहर डेरा बाबा नानक से सामने आया है, जहां एक युवक फेसबुक से जुड़ा हुआ था। लड़की ने खुद को लंदन से बताकर युवक को शादी करने और विदेश ले जाने के सपने दिखाए और फिर झांसे में लेकर 5 लाख की ठगी कर ली।
डेरा बाबा नानक के नजदीकी गांव पखोके टाहली साहिब के रहने वाले राजा मसीह ने बताया कि एक दिन एक लड़की ने उसे फेसबुक पर मैसेज किया कि वह काफी समय से लंदन में रहती है और उससे दोस्ती करना चाहती है। वह दोस्ती के लिए तैयार हो गया और कई दिनों तक चैट होती रही। फिर एक दिन लड़की का फोन आया कि वह शादी करना चाहती है, इसलिए वह उसे जल्द ही लंदन बुला लेगी।
उसके बाद एक दिन उसका फोन आया कि उसका एक दोस्त अमृतसर आ रहा है और वह उसे दूतावास में जमा कराने के लिए 5 लाख रुपए दे, ताकि उसे जल्द वीजा मिल सके। उसने ऐसा ही किया, अमृतसर में दो लोगों को पैसे दे दिए। इसके बाद जिन नंबरों पर बात हो रही थी, वे सभी बंद हो गए। फिर मुझे एहसास हुआ कि धोखा हुआ है।
नौसरबाज ने पठानकोट के गांव राजपरूरा निवासी सतनाम सिंह को फोन कर विदेश में रहते उनके साथ रिश्तेदार का एक्सीडेंट होने की बात कहकर 5 लाख रुपए अकाउंट में डलवा लिए। एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने जांच शुरू की और धोखेबाजों द्वारा उपयोग की जाने वाली धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 3.50 रुपए की राशि पीड़ित को दिलवाई है।



