नई दिल्ली। हालिय दिनों में राम जन्म भूमि ( अयोध्या दहशतगर्दाना मामले) में 18 सालों से जेल में बंद डाक्टर इरफान एवं उनके साथियों को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज़मानत पर रिहा करने का हुक्म दिया। इस फैसले का नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्जिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी, कासमी,नदवी ने भरपूर स्वागत किया है।
मोैलाना अमृतसरी ने कहा कि किसी को भी एक लम्बे समय तक जेल में उस के खिलाफ प्रयाप्त सबूत न होने पर बंद कर देना ओैर बाद में उसे रिहा कर देना या बा ईज्जत बरी कर देना यह मानवाधिकारों का हनन है । अदालतों, जज साहिबान,केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों से दर्दमंदाना अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मिल कर कोई एसी रणनीति बनाएं जिस से किसी भी इंसान के कीमती लम्हों को जेल की सलाखों के पीछे बर्बाद न होने दिया जाये ताकि देश की तरक्की एवं अच्छे समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा सके।
अंत में मोैलाना अमृतसरी ने जमीयत उलमा ए हिंद (अरशद मदनी एवं महमूद मदनी) दोनों का धन्यवाद किया यह कहते हुए कि कि देश के लोगों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए दोनों ही प्रमुख जमीयत अध्यक्ष बड़ा सराहनीय कार्य कर रहे हैं।



