Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

घूरने का आरोप लगा कर छात्र के साथ उसके स्कूल के स्टूडेंट्स ने ही की जमकर मारपीट-सिर फोड़ा, दांत तोड़े

Spread the News

दोस्त ने घर से बुलाया, हमलावरों ने पीटा- स्कूल प्रशासन और पुलिस को दी शिकायत

लुधियाना।  देर रात करीब 10 बजे न्यू मॉडल टाउन में एक छात्र के साथ उसके स्कूल के स्टूडेंट्स ने जमकर मारपीट की। घायल छात्र की पहचान अंश के रूप में हुई है। उसका सिर फाड़ने के साथ दांत तोड़ दिए। दरअसल, अंश जिम से वापस घर जा रहा था। रास्ते में उसे 12वीं कक्षा के छात्रों ने आवाज दी, लेकिन वह रुका नहीं। इसी के चलते उस पर हमला किया गया।

हमला करने वाले छात्रों ने अंश के किसी दोस्त को फोन कर उसे घर से बुलाने के लिए कहा। हमलावरों का कहना था कि अंश उन्हें घूर कर गया है। घायल अंश मुताबिक जब वह घर से वापस आकर उन छात्रों से बात करने गया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से अटैक कर दिया।

10वीं कक्षा का छात्र है पीड़ित
अंश के पिता अमित ने बताया कि उनका बेटा बीसीएम शास्त्री नगर स्कूल में 10वीं की कक्षा में पढ़ता है। अंश के स्कूल में एग्जाम चल रहे हैं। सिर पर टांके लगने और दांत टूटने के कारण अब उसकी पढ़ाई भी प्रभावित होगी। अमित ने कहा कि इस मामले में स्कूल प्रशासन को शिकायत दी। उन्होंने हमला करने वाले छात्रों को स्कूल से बाहर निकालने की मांग की। इस बारे में थाना मॉडल टाउन में भी उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है। SHO गुरशिंदर कौर ने कहा कि सीसीटीवी आदि देखकर बनती कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments