Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

पूर्व CM बेअंत सिंह का हत्यारा बलवंत सिंह राजोआना जेल से आए बाहर

Spread the News

पटियाला, 20 नवंबर | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा बलवंत सिंह राजोआना बुधवार (20 नवंबर) को जेल से बाहर आ गया। वह लुधियाना के राजोआना कलां गांव में मंजी साहिब गुरुद्वारे में अपने भाई के भोग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला जेल से लुधियाना लाया गया है।

14 नवंबर को कुलवंत सिंह की मौत हो गई। बलवंत सिंह राजोआना ने भोग में शामिल होने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से पैरोल मांगी थी। एक दिन पहले मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनकी पैरोल मंजूर कर ली थी।

यह दूसरी बार है जब राजोआना जेल से बाहर आए हैं। इससे पहले जनवरी 2022 में, उच्च न्यायालय ने उन्हें अपने पिता की मृत्यु के बाद भोग और अंतिम संस्कार प्रार्थना में शामिल होने की अनुमति दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments