जालंधर, 20 नवंबर । उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने गए जालंधर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 72 वर्षीय रणधीर तलवार के रूप में हुई है। रणधीर तलवाड़ की मौत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रणधीर तलवाड़ मरते हुए नजर आ रहे हैं।
घटना के वक्त मृतक रणधीर वीआईपी गैलरी में दर्शन के लिए गए थे। रणधीर कुमार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर की मौत मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिससे पता चला कि महज 5 सेकेंड में उनकी जान चली गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, 72 साल के रणधीर तलवाड़ अपने दामाद संजय और बेटी रीना के साथ श्री कृष्ण और श्री राधा रानी के दर्शन के लिए वृदावन और मथुरा आए थे। पिछले मंगलवार की शाम रणधीर अपने परिवार के साथ श्री बांके बिहारी मंदिर में माथा टेकने के लिए वीआईपी गैलरी में थे।
रणधीर ने अभी सिर झुकाया ही था कि वह दोबारा सिर नहीं उठा सका और गिर पड़ा। पीछे खड़े शख्स ने किसी तरह रणधीर को संभाला और मंदिर प्रशासन की मदद से अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शुरुआती जांच में पता चला है कि रणधीर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई होगी।



