Tuesday, November 17, 2026
No menu items!
Google search engine

महत्वपूर्ण खबर ! CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानें कब से शुरू होंगी परीक्षाएं?

Spread the News

नई दिल्ली, 21 नवंबर | सैंन्ट्रल बोर्ड आफ सैकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बुधवार देर रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी। परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 4 अप्रैल तक चलेंगी।

पहली बार परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई है। इसका कारण यह है कि इस बार स्कूलों ने एलओसी यानी कैंडिडेट्स की लिस्ट समय पर भर दी है। इस सत्र में 44 लाख छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।

10वीं अंग्रेजी की प्रथम परीक्षा 
10वीं कक्षा की पहली परीक्षा अंग्रेजी की होगी। विज्ञान की परीक्षा 20 फरवरी को होगी, जिसमें सिर्फ एक दिन की छुट्टी दी गई है, जबकि सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 25 फरवरी को होगी। 10वीं कक्षा के छात्रों की कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी या एआई की आखिरी परीक्षा 18 मार्च को होगी।

12वीं उद्यमिता की पहली परीक्षा
12वीं कक्षा के छात्रों के लिए उद्यमिता परीक्षा 15 फरवरी को है। फिजिक्स की परीक्षा 21 फरवरी और केमिस्ट्री की परीक्षा 27 फरवरी को होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 11 मार्च और हिंदी की परीक्षा 15 मार्च को होगी। मनोविज्ञान की आखिरी परीक्षा 4 अप्रैल को होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments