मालेरकोटला। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर अफसोस जताते हुए श्री अजमल शेरवानी ने पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि बादल साहिब हमारे दिलों मे हमेशा ज़िंदा रहेंगे। क्योंकि अपने दोैर में मुख्यमंत्री रहते हुए जन कलयाण के लिए जो कार्य उन्होने किये वह इतिहास में सुनहरी शब्दों से लिखा जायेगा। श्री अजमल शेरवानी ने बादल साहिब की फोटो द्वारा एक यादगार भी सांझा की। जिस में एक विशेष अवसर पर बादल साहिब के साथ खलीफा इकबाल खान नम्बरदार सज्जादा दरगाह हज़रत शैख सदर ए जहां रह. सोहरवर्दी , साहिबजादा अजमल खान शेैरवानी, उर्दू पंजाबी शायर अय्यूब अली खान, खान मुहम्मद खान शैरवानी व एग्रीकलचर फार्म अजमल अली खान, प्रधान पूर्व म्यूनसिपल कोैंसिल मालेरकोटला,नदीम अहमद नदीम, शरोमनी साहित्यकार नमीर रमजान, बबली देखे जा सकते हैं।



