एडवोकेट नईम खान, बारी सलमानी, जावेद अख्तर की कोशिशों से 2 दिन बाद पुलिस ने 4 मुलजिम को पकड़ा
जालंधर । प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिेनों तेज मोहन नगर बस्ती शेख के गली नंबर 3 के निकट मेन रोड पर चाय की दुकान चलाते अशरफ नामी व्यक्ति को 4/5 मोहल्ला के ही शरारती ने चाकू से वारकर करके घायल कर दिया था। घायल वयक्ति को कुछ लोगों द्वारा सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया था। लेकिन पुलिस मुलाजिम सरकार में बैठे कुछ नेताओं के दबाव में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रहे थे। वहीं इस पूरे मामले पर मुस्लिम संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और आम आदमी पार्टी नेता बारी सलमानी की कोशिशों से 2 दिन बाद पुलिस ने 4 आरोपी को धर दबोचा। हवालात में 2 दिन रखने के बाद जुर्माना और माफी मांगने के बाद दोनो पक्ष में समझौता करा दिया गया है।



