चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 1 मई को मज़दूर दिवस की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन पूरे पंजाब में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इस छुट्टी को लेकर पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर राजपत्रित अवकाश घोषित कर दिया है।




