Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क पर एक के बाद एक 6 गोलियां मारकर की युवक की हत्या

Spread the News

पूरी तरह से बेखौफ होते दिख रहे अपराधी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ होते दिख रहे हैं। ताजा मामला दानापुर का ही जहां के रूपसपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गुरुवार को हत्या की दूसरी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। घटना हरदासपुर के पास घटी है। जहां फोर व्हीलर से जा रहे राजा बाजार के एक युवक को अपराधियों ने गाड़ी में ही घेर कर एक के बाद एक 6 गोलियां दाग दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक राजा बाजार का रहने वाला है और अशोक कुमार का पुत्र नवनीत कुमार बताया जा रहा है। अपराधियों ने जिस पिस्टल से हत्या की घटना को अंजाम दिया उस पिस्टल को भी वहीं छोड़कर चले गए एक पिस्टल उस व्यक्ति के पास से भी पुलिस ने बरामद किया है जिसकी हत्या हुई है। बताया जाता है कि राजा बाजार से नवनीत ओला बुक कर खगौल की तरफ जा रहा था, उसी दौरान ये घटना हुई।

दो बाइक पर सवार अपराधियों ने बीच सड़क पर एक के बाद एक 6 गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी इतनी हड़बड़ी में थे कि अपनी पिस्टल भी छोड़कर फरार हो गए, जबकि नवनीत के कमर से भी एक पिस्टल बरामद हुई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। गौरतलब है कि गुरुवार को पटना में हत्या की ये दूसरी घटना है।

गुरुवार को ही पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र में सुबह सुबह विजय नगर में भी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रूपसपुर थाना अंतर्गत इबीजा नगर में चार लाख की लूट की भी घटना को गुरुवार को ही अंजाम दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments