Tuesday, June 16, 2026
No menu items!
Google search engine

यू-ट्यूब चैनल से गुरबाणी प्रसारण व 1 करोड़ घोटाले मामले में लिए जाएंगे अंतिम फैसले

Spread the News

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी की बैठक जल्द शुरू होने जा रही है। बीते दिनों शुरू हुए दो बड़े विवाद गुरबाणी प्रसारण पर अपना चैनल और लंगर की जूठ मामले में 51 कर्मचारियों पर फैसले लिए जा सकते हैं। फिलहाल, गोल्डन टेंपल के तेजा समुद्री हाल में SGPC के सदस्यों का पहुंचना शुरू हो चुका है।

बीते दिनों ही पंजाब सरकार की तरफ से विधानसभा में गुरबाणी प्रसारण को लेकर SGPC गुरुद्वारा एक्ट 1925 में बदलाव का प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके बाद एक बार फिर गुरबाणी प्रसारण पर विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद अब SGPC ने फिलहाल अलग टी वी चैनल तो नहीं, लेकिन अलग यू-ट्यूब चैनल चलाने पर विचार किया गया है। जिस पर आज बैठक में फैसला लिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ 23 जुलाई से पी टी सी का कांट्रैक्ट खत्म हो रहा है। जिसके बाद गुरबानी प्रसारण इस यू-ट्यूब चैनल से ही प्रसारित होगा।

गोल्डन टेंपल में अप्रैल 2019 से दिसंबर 2022 तक सूखी रोटियों की बिक्री, जूठ के ठेके और चढ़ावे और चावलों आदि में यह घोटाला सामने आया था। जांच शुरू हुई तो यह पहले ये घोटाला 25 लाख और फिर 62 लाख तक पहुंच गया। अब ताजा रिपोर्ट के अनुसार यह घोटाला 1 करोड़ तक पहुंच गया है। SGPC की फ्लाइंग जांच कमेटी ने जांच के दौरान 51 कर्मचारियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट बनाई है। जिसके बाद 51 कर्मचारी विरोध में आ गए हैं। इस मामले में भी SGPC आज बैठक में फैसला लेने वाली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments