Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

तेलंगाना को 6100 करोड़ की सौगात-प्रधानमंत्री ने कई विकास परियोजनाओं की रखी बुनियाद

Spread the News

वारंगल।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए आज चुनावी राज्य तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे थे। पीएम मोदी आज वारंगल में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई सड़क और रेल बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि तेलगांना में हाईवे और एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। वारंगल में रेलवे वैगन कारखाने से लोगों को बहुत रोजगार मिलेगा।

जब पूरी दुनिया भारत में निवेश करना चाह रही है, जब विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जबरदस्त उत्साह है, तो तेलंगाना को विकास और समृद्धि के लिए कई अवसर मिले हैं। आज का नया भारत, युवा भारत है, Energy से भरा हुआ है। 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में हमारे पास ये गोल्डन पीरियड आया है। हमें इस गोल्डन पीरियड के हर सेकेंड का पूरा इस्तेमाल करना है। देश का कोई भी कोना, तेज विकास की किसी भी संभावना से पीछे नहीं रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments