Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार- भेजे गये जेल

Spread the News

छपरा। बिहार के छपरा के पानापुर में नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बीते 25 मई को पानापुर थाना क्षेत्र के टोटहां मलिकाना में बारात देख कर घर लौट रही नाबालिग के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे। इसको लेकर पीड़िता के परिजनों ने थाना पहुंच कर तहरीर दी थी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोचा।

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 25 मई की रात 13 वर्षीय लड़की गांव में आई बारात देखने गई थी। बारात देखकर जो वो घर लौट रही थी तो गांव में कुएं के पास चार लोगों ने मुंह दबा कर उसे जबरदस्ती उठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता को किसी से यह नहीं बताने की धमकी दी।

पीड़िता ने कई दिन के बाद डरते-डरते अपने परिजनों को आपबीती बताई. यह सुन कर उनके होश उड़ गये। इसके बाद, परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करते हुए अब नामजद अभियुक्त टिंकू कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के लिए छपरा लेकर गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments