फिरोज़पुर। तलवंडी भाई के अजीत नगर में हड्डारोड़ी के सामने बीती रात 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के भाई तलवंडी भाई अजीत नगर निवासी सवोद पासवान के पुत्र रंजीत पासवान ने बताया कि उनके छोटे भाई संटू उम्र 22 वर्ष की बीती रात हत्या कर दी गयी। जिसका शव रेलवे स्टेशन के पास हड्डारोड़ी के सामने तलवंडी भाई से हराज रोड के किनारे धान के खेत में पड़ा मिला, जिसके शव को आग लगाकर जलाया गया था।
शख्स ने बताया कि उसका भाई कल रात से लापता था, जिसकी परिवार वालों ने काफी तलाश की। लेकिन सुबह हमें उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर गहन जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



