Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

प्यार में अंधी हुई लड़की ने ठुकराए पिता के 2500 करोड़ रूपये

Spread the News

मलेशिया। प्यार और रोमांस की कहानियां लोगों का मन मोह लेती हैं। ऐसा आज से नहीं बल्कि सदियों से है, लेकिन इस दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। दरअसल, एक अमीर लड़की ने अपने प्यार के लिए 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 2500 करोड़ रुपये ठुकरा दिए हैं। इसके बाद उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली।

ये लड़की है मलेशिया की वारिस एंजेलिन फ्रांसिस, जिसने 2500 करोड़ रुपये ठुकराकर अपने प्यार को तरजीह दी। कुछ लोग इस बलिदान के बारे में जानकर हैरान हो जाते हैं और उनका सवाल होता है कि क्या प्यार सच में अंधा होता है? तो कुछ लोग इसे युवा जोश बता रहे हैं। कुल मिलाकर यह सच है कि एंजेलिन फ्रांसिस नाम की लड़की ने अपने प्रेमी की खातिर 2500 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं।

बिजनेस मैग्नेट खू के पेंग और पूर्व मिस मलेशिया पॉलीन चाई के घर जन्मी एंजेलिना को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया। मलेशिया के बिजनेस टाइकून की बेटी एंजेलिन फ्रांसिस और जेडिया फ्रांसिस का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस तरह एंजेलिना ने जेदिया से शादी करने के लिए अपने पिता की संपत्ति, जो कि 2500 करोड़ है, को ठुकरा दिया।

बताया जा रहा है कि एंजेलिन के पिता ने एंजेलिन के नाम पर 300 मिलियन डॉलर यानी 2500 करोड़ रुपये की बड़ी संपत्ति छोड़ी थी। शर्त यह थी कि उन्हें परिवार की मर्जी से शादी करनी होगी। एंजेलिन और जेदिया की मुलाकात ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। कुछ समय बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments