Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

महिला खिलाड़ी ने अपने कोच द्वारा घर पर बुला कर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास करने का लगाया आरोप

Spread the News

कैथल। हरियाणा के कैथल में एक महिला खिलाड़ी ने अपने कोच दीपक के ऊपरकरने के प्रयास का आरोप लगाया है। खिलाड़ी के शिकायत के बाद महिला थाना में कोच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी कोच की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कैथल की 19 वर्षीय खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मई कोच दीपक ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। फिर कोच ने उससे छेड़छाड़ की। उसी समय 2 अन्य खिलाड़ी अचानक कोच के घर आ गई थी। इस कारण कोच उससे रेप नहीं कर पाया और उसकी इज्ज़त बच गई।

महिला खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि कोच दीपक ने उसे धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे खेल से बाहर कर देगा। इस वजह से उसने इस बारे किसी को नहीं बताया। उसे डर था कि कहीं उसका खेल व उसका करियर तबाह न हो जाए। इसके बाद भी कोच अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आया। कोच ने उसे खेल में आगे ले जाने का लालच देकर उसके साथ छेड़खानी की और रेप की कोशिश की।

कोच की करतूत के बारे में लड़कियों ने महिला कोच को बताया। इसके बाद महिला कोच व महिला खिलाड़ी एसपी अभिषेक जोरवाल से मिलने पहुंची। खिलाड़ियों ने एसपी को पूरा मामला बताया और कोच के खिलाफ एक शिकायत भी दी। इसके बाद महिला थाना में कोच के खिलाफ केस दर्ज किया गया। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी कोच दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही कोच को गिरफ्तार किया जाएगा।

महिला खिलाड़ी के आरोपों पर ये जानकारी भी सामने आई है कि इससे पहले मई महीने में लड़की ने कोच दीपक कुमार के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी। जिसमें आरोपी कोच ने महिला थाने में माफीनामा देकर मामले में समझौता कर लिया था। इसके बाद आरोपी कोच ने लड़कियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और अन्य आरोप लगाते हुए सिटी थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई थी। अब फिर से लड़कियों ने आरोपी कोच के खिलाफ कैथल के एसपी को एक शिकायत दी है। जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बता दें कि इस मामले में कोच दीपक कुमार के खिलाफ खिलाड़ियों ने कोर्ट के माध्यम से भी एफआईआर दर्ज करवाई है। 24 जून को इस बारे में शिकायत दी गई थी। हालांकि कोच दीपक ने महिला खिलाड़ियों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। अब महिला कोच और खिलाड़ी सच बोल रही हैं या कोच की बातों में सच्चाई है ये तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा लेकिन इस मामले के सामने आने पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments