Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

वरिष्ठ पत्रकारों के निधन के पश्चात श्रद्धानिधि का लाभ उनकी पत्नी को दिए जाने की मांग

Spread the News

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ मध्यप्रदेश ने वरिष्ठ पत्रकारों के निधन के पश्चात श्रद्धानिधि का लाभ उनकी पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दिए जाने की मांग की है। वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ मध्यप्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज यहाँ जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह को दिए एक ज्ञापन में कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के निधन के पश्चात श्रद्धानिधि का लाभ उनकी पत्नी अथवा उनके आश्रितों को दिया जाना चाहिए क्योंकि यही वह समय होता है जब वरिष्ठ पत्रकारों के निधन के पश्चात उनकी पत्नी अथवा उनके आश्रितों को आर्थिक सम्बल की सर्वाधिक आवश्यकता होती है।

प्रतिनिधि मंडल ने लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे ६० वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को अधिमान्यता नहीं होने पर भी श्रद्धानिधि का लाभ दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार के नियमों के तहत एक समाचार पत्र से सिर्फ तीन पत्रकारों को ही अधिमान्यता मिल पाती है जबकि शेष पत्रकार इससे वंचित रह जाते हैं।

ज्ञापन में पत्रकारों को प्रतिमाह दी जाने वाली १० हज़ार रुपए की श्रद्धानिधि को २० हज़ार रुपए किये जाने की मांग करते हुए कहा गया कि वर्तमान मंहगाई के दौर में पत्रकारों को भारी आर्थिक संकटो का सामना करना पड़ रहा है जबकि राजस्थान जैसे कई अन्य राज्यों में भी प्रतिमाह २० हज़ार रुपए श्रद्धानिधि दी जा रही है।

वरिष्ठ पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की सम्पूर्ण प्रीमियम की राशि जनसम्पर्क बिभाग द्वारा वहन किये जाने की मांग करते हुए ज्ञापन में कहा गया कि क्योंकि बीमा में रोज़मर्रा की दवाओं और जांचो के खर्च का भुगतान नहीं किया जाता है जबकि इस उम्र में ये खर्चे अत्यधिक होते हैं जिन्हे वहन करना पत्रकारों की क्षमता से बाहर है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गयी कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा में वरिष्ठ पत्रकारों का कम से कम ५ प्रतिशत कोटा निर्धारित कर उन्हें भी इसका पुण्य लाभ लेने का अवसर प्रदान किया जाये। जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह ने ज्ञापन में की गयी मांगो को पढ़ने के पश्चात् इस बारे में अधिकारियो से चर्चा के बाद उचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल में संघ के अध्यक्ष हरिमोहन मोदी, सचिव वीरेन्द्र सिन्हा, तथा संयुक्त सचिव दिनेश जोशी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments