फरीदकोट, 19 अक्तूबर। फरीदकोट के सादिक कस्बे में मामूली झगड़े के बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने साथी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान फरीदकोट जिले के मान सिंह वाला गांव निवासी 80 वर्षीय बासन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी 75 वर्षीय हमीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बाण सिंह और हमीर सिंह दोस्त थे। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद हमीर सिंह ने बाण सिंह की डंडे से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है।



