तिरुवनंतपुरम, 19 अक्तूबर। इजराइल और हमास के बीच युद्ध के दौरान भारत की दो बहादुर महिलाओं (मोहनन और सविता) ने एक बुजुर्ग जोड़ेकी जान बचाई है। इसके लिए भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की बहादुरी की तारीफ करते हुए उन्हें “भारतीय सुपरवुमेन” बताया।
दूतावास ने सविता का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वह अपने ऊपर हुए आतंकी हमले की पूरी घटना के बारे में बता रही थी कि कैसे उन दोनों ने लगभग 4 घंटे तक सिक्योरिटी रूम का ताला पकड़ कर रखा, उन पर गोलियों की बारिश के बाद भी उन्होंने उम्मीद नहीं हारी और आतंकवादियों को अंदर घुसने से रोका ।
आतंकियों ने कई गोलियाँ चलाईं और घर की लगभग हर चीज़ का नुकसान किया और उन्हें दरवाज़ा खोलने के लिए कहा, लेकिन 4 घंटे के संघर्ष के बाद इज़राइली सुरक्षा बल ने उनकी जान बचाई, और जब वे बाहर आए तो उन्होंने देखा कि आतंकियों द्वारा सब कुछ नष्ट कर दिया गया था।




