Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

चर्चित अदाकारा शहनाज़ गिल के हॉट लुक को देख उड़ गए फैंस के होश ,जल्द ही हिंदी सिनेमा में रखने वाली है कदम

Spread the News

मुंबई। शहनाज़ गिल के फैंस आज उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। अदाकारा भी किसी न किसी वजह से अपने फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह अपने हॉट फोटोशूट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। शहनाज़ गिल ने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट कराया था और अब इसकी झलकियों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।

शहनाज़ ने कैमरे के सामने अपना नया लुक पेश किया है। चंद घंटों में ही शहनाज़ का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए एक के बाद एक कई कमेंट्स किए हैं। शहनाज़ के वर्क फ्रंट की बात करें तो कई म्यूजिक वीडियो और टीवी शो का हिस्सा बनने के बाद अदाकारा बॉलीवुड में भी कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

वैसे तो शहनाज़ कई पंजाबी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं लेकिन इस बार वह हिंदी सिनेमा में अपनी पारी की शुरुआत करने वाली हैं। वह जल्द ही सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म’किसी का भाई किसी की जान’ में नज़र आएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments