चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार की रोज़गार मुहैया कराने की नीति के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1016 आंगनवाड़ी वर्कर (मुख्य), 129 मिनी आंगनवाड़ी वर्कर और 4569 आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पद भरने की प्रक्रिया राज्य के युवाओं के लिए शुरू किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि पंजाब राज्य में आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विज्ञापन जारी कर आंगनबाडी वर्करों (मुख्य) के पदों पर भर्ती की जा रही है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी और शर्तें विभाग की वेबसाइट www.sswcd.punjab.gov.in और संबंधित जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला अधिकारी या बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। डॉ बलजीत कौर ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन दिनांक 9 मार्च 2023 को सायं 5:00 बजे तक केवल संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी को दस्ती या पंजीकृत डाक (ऑफलाइन पद्धति) से ही भेजे जा सकते हैं।



