अमृतसर। चोगावां के एक बैंक में लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार चार नकाबपोश हथियार लेकर घुसे और बंदूक की नोंक पर खजांची से 17 हज़ार रुपये लूट कर फरार हो गये। घटना के वक्त बैंक में इतनी ही नकदी थी। कुछ दिन पहले बैंक के सीसीटीवी कैमरे आग लगने के कारण बंद हो गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बैंक कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले बैंक में आग लग गई थी। जिससे बैंक बंद था और अंदर मज़दूर काम कर रहे थे। बैंक से जुड़े एजेंट छोटे-मोटे पेमेंट लेकर आते थे। दोपहर 12.55 बजे कैशियर बैंक में मौजूद था। चार लुटेरे, जिनके चेहरे ढके हुए थे, सीधे खजांची के पास पहुंचे और अपने हथियार दिखाए और बैंक का सारा कैश लेकर फरार हो गए।



