पटियाला, 1 नवंबर। जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बलटाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली गैंगस्टर को लगी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर एक होटल में छिपे हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, एक होटल में 3-4 बदमाशों के छिपे होने की खबर मिली थी। बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस बीच पुलिस ने अर्श दल्ला के साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्टेट स्पेशल सेल मोहाली ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।



