Sunday, June 14, 2026
No menu items!
Google search engine

जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर गैंगस्टर गुरजंट सिंह साथियों सहित गिरफ्तार

Spread the News

फिरोजपुर, 1 नवंबर। पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब वह गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शार्प शूटर गैंगस्टर गुरजंट सिंह को पकड़ने में कामयाब रही।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार गैंगस्टर गुरजंत सिंह भाटी पर पंजाब के 20 से ज्यादा अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और डकैती के मामले शामिल हैं।

मुखबरी के आधार पर नाकाबंदी के दौरान भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं और पुलिस को उम्मीद है कि इसकी गिरफ्तारी से उन्हें कई मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। पुलिस भाटी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments