Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

नाम के बाद अब ट्विटर का काम बदलने की तैयारी में एलोन मस्क, जानियें क्या-क्या होंगे नए अपडेट्स

Spread the News

सैन फ्रांसिस्को, 1 नवंबर। एलोन मस्क का लक्ष्य अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” को चीन के “We-chat” की तरह “Everything app” में बदलना है। यह यूजर्स को बैंक बैलेंस, नौकरी आवेदन, लाइव स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन शॉपिंग और डेटिंग सहित कई प्रकार की गतिविधियाँ करने की अनुमति देगा।

हाल ही में कंपनी की एक मीटिंग के दौरान, मस्क ने इस परिवर्तन की रूपरेखा तैयार की, जिसमें “X” की पिछली वर्ज़न “Twitter 1.0” से एक युनिवर्सल पलेटफार्म पर बदलाव पर जोर दिया गया। कंपनी की योजना धीरे-धीरे ऑडियो/वीडियो कॉलिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और एक्स हायरिंग नामक नौकरी खोज सुविधा जैसी नई सुविधाएं पेश करने की है।

मस्क ने एक्स डेटिंग और लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने की संभावना का भी संकेत दिया। इसके अलावा, “X” “X-Wire” नामक एक समाचार वितरण सेवा की पेशकश कर सकता है, जो संभावित रूप से पीआर न्यूजवायर के साथ मुकाबला कर सकती है।

एआई बॉट्स से चुनौतियों का समाधान करने के लिए, मस्क पूरे प्लेटफॉर्म को केवल $1 प्रति वर्ष की कीमत वाली सदस्यता सेवा बनाने पर विचार कर रहा है। उनका मानना है कि यह कीमत दुनिया भर के यूजर्स के लिए किफायती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments