Friday, April 10, 2026
No menu items!
Google search engine

एयरपोर्ट पर एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग-बम की बात करने पर यात्री हिरासत में

Spread the News

कोच्चि/मुंबई, 20  फरवरी। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री ने मजाकिया अंदाज में बैग में बम होने की बात कही, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। हवाई अड्डा पर सुरक्षा अधिकारियों ने कोझिकोड निवासी राशिद को बुधवार रात करीब 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद नेदुम्बस्सेरी पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, कोच्चि से कुआलालंपुर जाने वाली उड़ान में सवार होने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षा अधिकारी ने राशिद से उसके सामान के वजन के बारे में पूछा। इस पर उसने मजाक में कहा कि उसमें ‘बम’ है। जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि राशिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और बाद में उसे रिहा कर दिया गया।

दुबई जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई
ढाका से दुबई जाने वाली बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट को महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। नागपुर एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार को आधी रात के करीब फ्लाइट का मार्ग बदल दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में 396 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments