Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

खुशियाँ बाँटने का त्योहार है ईद उल फितर – मोलाना इरशाद

Spread the News

मजीठा में मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार

अमृतसर। आज मजीठा में ईद उल फितर का त्योहार पूरे मजहबी अकीदत और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। मजीठा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज़ मस्जिद के इमाम मोलाना इरशाद साहब ने अदा कराई। इस मौके पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की।

इस मौके हिंदू और सिख समुदाय के लोगों ने भी इमाम इरशाद साहब से मुलाकात कर उन्हें ईद उल फितर की मुबारकबाद पेश की। इस मौके पर इमाम इरशाद साहब ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद उल फितर का त्योहार हर घर में खुशहाली लेकर आता है।

उन्होंने कहा कि अमीर हो या गरीब हर वर्ग के लोगों के लिए ईद खुशियां लाती है। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि आपसी भाईचारे को मज़बूत करने की ज़रुरत है ताकि हमारा मुल्क और तरक्की कर सके। नमाज़ अदा करने के बाद इमाम साहब ने मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ कराई। इस मौके पर आसिफ, विजय, सोहेल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments