शहर भर में मजहबी अकीदत के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार ।
अमृतसर। ईद उल फितर का त्योहार आज शहर में मजहबी अकीदत और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। ईद की रोनक बाजारों में भी देखने को मिली। शहर का मुख्य बाजार हाल बाजार में काफी भीड़ दिखाई दी। शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद खैरुद्दीन हाल बाजार में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। वहीं गोल हट्टी चोंक स्थित मस्जिद सिकंदर खान में ईद की नमाज अदा की गयी।
नमाज अदा करने के बाद मुल्क में अमन शांति के लिए दुआ की गई। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी ।ईद की नमाज के बाद मस्जिद सिकंदर खान में मजलिस अहरार इस्लाम ए हिंद के पंजाब प्रधान अब्दुल नूर की अगुवाई में ईद मिलन समारोह रखा गया। जिसमें अलग अलग सामाजिक और धार्मिक शख्सियतों ने शामिल होकर ईद की मुबारकबाद दी ।
इस मौके पर बातचीत करते हुए मजलिस अहरार प्रधान अब्दुल नूर ने कहा ईद का त्योहार खुशियां बांटने का त्योहार है। यह त्यौहार हमें शांति और भाईचारे का संदेश देता है। अब्दुल नूर ने कहा कि ईद से पहले एक महीने के रोजे होते हैं जिसको रमज़ान का महीना कहा जाता है। इस मौके पर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री जनाब ओम प्रकाश सोनी, विकास सोनी, सुनील कोंटी आदि ने मस्जिद सिकंदर खान में पहुंच कर लोगों की ईद की मुबारकबाद दी । इस मौके पर मजलिस अहरार प्रधान अब्दुल नूर द्वारा श्री ओम प्रकाश सोनी जी को धार्मिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अब्दुल सबूर, खुर्शीद अहमद , रईस अहमद, हसन नूर और हुसैन अहमद उबेद रहमान मुआज रहमान अहमद अंसारी आदि मोजूद थे।




