Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

छेहार्टा जी.टी. रोड सिथ्त दीन मोहम्मद जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया

Spread the News

यह त्यौहार आपसी भाईचारे, प्यार और मोहब्बत का प्रतीक हैःऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी (इंडिया)  अध्यक्ष माणिक अली

अमृतसर। रमजान के आखिरी रोजे के उपरांत आज छेहार्टा जी.टी. रोड सिथ्त दीन मोहम्मद जामा मस्जिद में ईद-उल-फितर का त्योहार समूह मुसलमान भाईचारे द्वारा नमाज़ अदा कर मनाया गया हाफिज़ हाकम ने नमाज़ पढ़ा कर देश दुनिया की अमन शांती के लिए दुआ करवाई । ईद के त्यौहार पर ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी (इंडिया) के अध्यक्ष माणिक अली ने कहा कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे, प्यार और मोहब्बत का प्रतीक है और हर साल इस दिन मुसलमान जरूरतमंद गरीबों और विधवाओं को फितरा देते हैं । और उनहोंने कहा कि ईद का त्योहार सभी भाईचारे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबको साथ मिल कर प्यार से मनाना चाहिए ।

इस मौके पर विशेष तौर पर अमृतसर के डी.सी.पी पलविंदर सिंह पंडाल ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिक अली के निवास गुरु की वडाली पहुंचे और समूह मुसलमान भाईचारे को ईद की मुबारकबाद दी । डी.सी.पी पंडाल ने कहा कि सभी धर्मो को प्यार से रहना चाहिए और आपसी भाईचारा बना के रखना चाहिए । इस मौके पर मोहम्मद फिरोज़, कासिम मलिक, शमसाद मलिक, कलाम ठेकेदार, डॉ. मोती रहमान, मास्टर मुजीबर रहमान, हाफिज़ सफीक, मोहम्मद रफीक, कासिम अंसारी, अमरीक सिंह गिल्ल, सुरजीत सिंह, राकेश कुमार ठेकेदार, शौखीन अली, शौकत अली, मोहम्मद हालीम, जवाद ठेकेदार, अली अखतर, नूर मोहम्मद, डॉ नसीम, समीर अली, मोहम्मद सलीम, रियाज ठेकेदार आदि हाज़िर थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments