जनाब हाजी गुलाम सरवर सब्बा,कारी गय्यूर अहमद एवं मोैलाना नसीम कासमी ने किया मदरसा पहुंचने पर सवागत
फगवाड़ा । 9 मार्च 2023 को 16वें शाबान-उल-मुअज्जम 1444 हिजरी को मदरसा दारुल उलूम शेख-उल -हिंद पलाही फगवाड़ा जिला कपूरथला में वार्षिक परीक्षा के अवसर पर तशरीफ लाये जनाब मुफती खलील कासमी साहिब (पंजाब राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष, जमीयत उलेमा पंजाब, एवं राबता मदारिस इस्लामिया दारुल उलूम देवबंद पंजाब) ने विशेष रूप से शिरकत की । और मदरसे के छात्रों के शिक्षा का मूल्यांकन किया। उपरांत मीडिया से बात करते हुए मदरसा के शिक्षा और प्रशिक्षण प्रणाली से संतुष्टी का इज़हार किया। और हज़रत वाला ने इस मदरसे के और विकास के लिए दुआ की। इस अवसर पर जनाब हाजी गुलाम सरवर सब्बा जी,मुफती मुहम्मद यूसुफ साहिब,हाफिज़ मुहम्मद इकराम साहिब,जनाब यासीन साहिब,मोैलाना नसीम साहिब,जर्नलिसट मुहम्मद यासीन साहिब और अन्य उपस्थित थे।



