Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में लिखे गये नारे- G20 की बैठक के लिए बन सकती है चुनोैती

Spread the News

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में अब गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। यह नारे लगवाने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है। हालांकि यह नारे बैनर पर लगाए गए थे, जिसे बाद में उतार दिया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि इसे अतिसंवेदनशील स्पॉट, जहां G20 की बैठक भी होनी है, उसके बाहर लगाया गया।

आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा है कि बैनर पर लिखे गए खालिस्तान समर्थन में नारे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर लगाए गए। वहीं दूसरी तरफ इन बैनरों पर G20 का खालिस्तान में वैल्कम लिखा गया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि खालिस्तान भारत का हिस्सा नहीं है। इसके साथ ही आतंकी पन्नी ने 15 से 17 माच तक अमृतसर से बठिंडा रेलवे मार्ग बाधित करने की धमकी दे दी है।

SGPC पर बादल परिवार का कब्जा
आतंकी पन्नू ने इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को भी नसीहत दी है। आतंकी का कहना है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के टूटने की बात जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह कर रहे हैं। इसे सिखों की मिनी पार्लियामेंट भी कह रहे हैं, लेकिन उन्हें पता है कि यह बादल परिवार के कब्जे में है। इस बादल परिवार ने ही सिखों पर पहला हमला करवाया था। गोल्डन टेंपल पर हमला भी इन्हीं के कहने पर हुआ। यह खुद केंद्र के इशारों पर चलते हैं।

आजादी के लिए हथियार उठाने की बात
आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को भी नसीहत दी है। उसका कहना है कि जो भारतीय हुकूमत को बददुआ दे रहे हैं, लेकिन बददुआ से खालिस्तान नहीं बनेगा। सिख आज भी गुलाम हैं और यह आजादी हथियार उठाने के बाद मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments