जालंधर । आज तहसीलदार दफ्तर में किसी सरकारी काम की वजह से व्यस्त होने पर जब तहसीलदार साहब के ना होने पर लोग काफी नाराज थे, वही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के मोहम्मद अकबर अली रजिस्टार आफिस पहुंचे । वहां पर पतारा पिंड के पूर्व सरपंच द्वारा अली को बताया गया की वह काफी देर से तहसीलदार साहब का इंतजार कर रहे हैं और कई लोग विदेश जाने वाले भी रजिस्ट्री करने के लिए आए हैं और लोगों को काफी परेशानी हो रही है ,
जनाब अकबर अली ने कहा की तहसीलदार की जगह किसी और ऑफिसर की ड्यूटी लगाने का अधिकार जिला डी सी साहब को होता है, उसके बाद अकबर अली सभी को साथ लेकर एस डी एम ,ए डी सी ,और डी सी दफ्तर में जाकर सारी परेशानिया बताईं आखिरकार डी सी साहब के सम्पर्क में इस परेशानी को लाया गया और डी सी साहब ने तुरंत तहसीलदार टू की डीयुटी तहसीलदार वन की जगह लगा दी। ईस सराहनीय काम को लेकर अकबर अली और पूर्व सरपंच सरदार निर्मल सिंह ने डी सी साहब का धन्यवाद किया । आए हुए लोगों ने रजिस्ट्रीया करवा कर अकबर अली और पूर्व सरपंच निर्मल सिंह का धन्यवाद किया।



