जालंधर, 3 दिसंबर। भोगपुर के काला बकरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक सरपंच ने अपने प्रतिद्वंदी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में शख्स के सीने पर गोली लगी है, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर है। घायल व्यक्ति का जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस मामले में भोगपुर थाने की पुलिस ने देर रात गोली चलाने वाले काला बकरा के सरपंच दविंदर सिंह मेंटा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने पूर्व नियोजित हत्या, असलहा एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जालंधर देहात के थाना आदमपुर के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान गांव काला बकरा निवासी तलविंदर सिंह के रूप में हुई है। तलविंदर के दाहिनी छाती पर गोली लगी ह। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से लाइसेंसी हथियार और लाइसेंस बरामद कर लिया गया। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घायल व्यक्ति और सरपंच दोनों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। घायल व्यक्ति को कोर्ट से सजा हो चुकी है और वह जेल भी जा चुका है। दोनों का मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। उक्त मामले में वर्तमान सरपंच को बरी कर दिया गया। साथ ही जिस व्यक्ति को गोली मारी गई वह चुनाव में खड़ा था लेकिन उसका पर्चा खारिज कर दिया गया, जिससे दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता ने भयानक रूप ले लिया।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने आगे बताया कि रात को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और हंगामा हो गया। रात करीब 8.30 बजे दोनों के बीच बहस हो गई, जिसमें सरपंच ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी, जिसमें से एक गोली उसके सीने में लगी।
दोनों आरोपियों के घर पास-पास हैं, जिसके चलते दोनों के बीच हुई गाली-गलौज नौबत हाथापाई और फायरिंग तक पहुंच गई। आरोपी का लाइसेंस रद्द करने के लिए पुलिस को भेजा जाएगा। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।



