Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

बहू ने दिखाए कनाडा जाने के सपने और ससुराल वालों को चूना लगा वसूले 38 लाख रूपये

Spread the News

बठिंडा, 3 दिसंबर। शादी कराकर कनाडा ले जाने का झांसा देकर 38 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने पति-पत्नी और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में बठिंडा निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने बेटे सिमरजीत सिंह को कनाडा भेजने के लिए देओन हाल निवासी नछत्तर सिंह, परमजीत कौर और उनकी बेटी हरमनदीप कौर से बात की थी। आरोपी ने उसके बेटे को कनाडा ले जाने के बदले में उससे 38,12,847 रुपये ले लिए।

लड़के से शादी करने के बाद वे उसे कनाडा ले गए, लेकिन वहां पहुंचने पर आरोपियों ने शिकायत दर्ज कराई और उनके लड़के को कनाडा से डिपोर्ट करवा दिया। ऐसा करके पूरे परिवार ने उसे धोखा देने की साजिश रची है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments