बीबी महिंदर कौर,संत बाबा मेशी शाह जी,संत बाबा हरपाल सिंह जी समेत अन्य गनमान्य व्यक्ति होंगे शामिल
अमृतसर । दरगाह हज़रत हाजी अली (मुंबई समुन्दर वाले) की मुख्य सेवादार एवं गद्दीनशीन बीबी महिंदर कौर, सेवादार ओमप्रीत सिंह खुदा बख्श ,बलबीर सिंह जी और उनकी प्रबंधक कमेटी की ओर से 35 वा सालाना मेला 11,12,13 मार्च को न्यू प्रताप नगर सुल्तान विंड रोड पर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिस में संत बाबा मेशी शाह जी,(बटाले वाले) संत बाबा हरपाल सिंह जी ( जंडियाला वाले) क़व्वाल राजू रेहमत व अन्य हस्तियाँ शामिल हो रही हैँ।



