Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

मदरसा नूर उल उलूम मुल्लाँपुर में अज़ीमुशशान जलसा ए सीरत उन नबी का किया गया आयोजन

Spread the News

मुफ्ती मुहम्मद साकिब कासमी ने जनता के सामने प्यारे नबी की सीरत पर डाली रोशनी

लुधियाना। मदरसा नूर उल उलूम मुल्लाँपुर में एक अज़ीमुशशान जलसा ए सीरत उन नबी का आयोजन किया गया। जिस में प्रोग्राम का संचालन एवं निज़ामत का कार्य मुफ्ती ज़कीयुल्लाह कासमी ने संभाला। इस विशाल जलसे में विशेष अतिथी के रूप में मुफ्ती मुहम्मद साकिब कासमी ने पहुंच कर लाखों की गिनती में पहुंचे लोगों ने आखरी नबी पैगम्बर हज़रत मुहम्मद (सल) के जीवन एवं उनके इसलाम के प्रति सेवा भावना को जनतक रूप से पेश किया। इस खास अवसर पर मदरसा शैखुल हिंद के अध्यापक कारी गय्यूूर साहिब, मोैलाना नसीम साहिब,हाफिज़ तसनीम साहिब व अन्य भी पहुंचे।अंत में मोैलाना इस्माईल साहिब अध्यापक मदरसा नूर उल उलूम,कारी नईमुद्दीन साहिब,अध्यापक मदरसा नूरुल उलूम ने आये हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments