लुधियाना। मास्टर ने एक छात्र पर अपना गुस्सा उतार दिया। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने 8वीं कक्षा के छात्र के सिर पर स्टील का गिलास मारकर पिटाई करने के मामले में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना डिवीजन नंबर 6 के अनुसार आरोपी की पहचान गुरु अर्जन देव कॉलोनी निवासी सिमरनजीत सिंह के रूप में हुई है।
रमन कुमार ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा 8वीं में पढ़ता है। रोज की तरह शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर के पास सिमरनजीत सिंह के पास ट्यूशन पढ़ने गया। गुस्से में मास्टर ने बच्चे के सर पर गिलास मार दिया जिस कारण छात्र के माथे से खून बहने लगा और शिक्षक ने उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। वहीं इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस का कहना है कि रमन कुमार के कहने पर सिमरनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जब वह ट्यूशन के बाद लौटा तो रमन कुमार ने देखा कि उसके सिर पर चोट लगी है। खून निकलता देख पिता ने लड़के से पूछा, लेकिन लड़का घबरा गया और उसे कुछ नहीं बताया। बार-बार पूछने पर लड़के ने जो कहा उसे सुनकर घर वाले परेशान हो गए। छात्र ने अपने पिता को बताया कि ट्यूशन के दौरान वह अपने दोस्त से पढ़ाई के बारे में बात कर रहा था, तभी मास्टर सिमरनजीत ने हाथ में स्टील का चाय का गिलास लेकर उसके माथे पर वार कर दिया।



