Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

दरगाह हज़रत बाबा इलाही शाह जी का 86 वां उर्स ए पाक 7 सितंबर को हुआ सम्पन्न

Spread the News

हर धर्म के लोग यहां देते हैं अकीदत के साथ हाजिरी: लियाकत अली

जालंधर। दरगाह बाबा इलाही शाह जी का 86 वा सालाना उर्स जनता कॉलोनी में हर साल की तरह इस बार भी कराया जा रहा है जिसमें दूरदराज से भी अकीदतमंद अपनी अकीदत पेश करने के लिए आते हैं क्योंकि यह दरगाह 1947 से पहले की प्राचीन दरगाह है इसी दरगाह की निस्बत से दरगाह के करीब इलाही मस्जिद का भी निर्माण किया गया है।

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर लियाकत अली और गरीब नवाज फाउंडेशन के पंजाब चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह से रात तक लंगर चलेगा जिसमें सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर हाजरी और अपनी अकीदत पेश करेंगे और 6:00 बजे शाम को चादरपोशी और दुआ की जाएगी। कहा कि यूं तो कई अकीदतमंद दूर दूर से हाजिर होंगे।

वही ज़िमनी चुनाव में जीते सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू जी एवं कैबिनेट मंत्री सरदार बलकार सिंह जी भी अपनी हाजिरी पेश करेंगे। इस मौके पर मुस्लिम नेशनल फ्रंट के उपाध्यक्ष सलीम अहमद , इमाम मौलाना इरफान अहमद, सद्दाम हुसैन, गुर्जर मउद्दीन , अमुदीन , संतोष मोरिया , ईसताक, मोहम्मद शमीम मोहम्मद मुस्ताक आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments