बटाला, 8 सिंतबर : अमृतसर रोड पर संदीप गली में बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री अमित होम फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां 25 साल की प्रवासी महिला अनुष्का के मशीन की बेल्ट में बाल फंसने से मौत हो गई, मृतिका एक बच्ची की मां थी। मृतक प्रवासी महिला के पिता और मां ने कहा कि उनकी बेटी की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसके पति ने उसे छोड़ दिया था और उनकी बेटी बटाला में अमित होम एप्लायंसेज नामक बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। उन्होंने कहा कि मृतक की एक छोटी बेटी है, उन्हें न्याय चाहिए. वहीं, फैक्ट्री मालिक अमित ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि काम करते समय महिला के बाल मशीन में फंस जाने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें महिला की मौत हो गई और पुलिस को सूचना दे दी गई है।



