Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हमला, खिलाड़ी ने सेल्फी लेने से किया था इन्कार

Spread the News

मुंबई। सेल्फी लेने से इन्कार करने पर पृथ्वी शॉ पर हमला किया गया। बता दें कि उन्होंने पहले 2 लोगों के साथ सेल्फी ली। इसके बाद उसके साथ कुछ और लोग आ गए और दोबारा सेल्फी लेने को कहा। पृथ्वी ने इस बार यह कहकर मना कर दिया कि वह यहां अपने निजी काम से आया है।

जानकारी के अनुसार शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने कहा कि इसके बाद उन पर हमला किया गया। तभी आरोपितों ने उनका पीछा किया और धमकी दी कि रुपये नहीं दिए तो झूठे केस में फंसा देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त पर एक होटल के बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया गया। शॉ के दोस्त की कार को भी नुकसान पहुंचा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments