वरिष्ठ पत्रकार मौलाना अनवर अमृतसरी, मुफ्ती इरतिकाउल हसन, एस.एस.पी अवनीत कौर, विधायक जमीलुर रहमान और गुरसेवक सिंह करेंगे शिरकत
सामाजिक समरसता और सामाजिक जागरुकता के लिए रक्त शिविर का आयोजन बेहद जरूरी : मोहम्मद आरिफ
मालेरकोटला, 17 फरवरी (प्रेस विज्ञप्ति) हर साल की तरह इस साल भी नवाब शेर मुहम्मद खान वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की ओर से आयोजित तीसरे महारक्तदान शिविर का आयोजन 26 फरवरी को मोती बाजार, कुंदन लाल की धर्मशाला में किया जा रहा है। संस्था प्रधान मुहम्मद आरिफ ने प्रेस को जानकारी देते हुए यह विचार वयक्त किये।
रक्तदान शिविर में भाग लेने वालों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के विभिन्न धर्मों से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति इसमें शामिल हो रहे हैं, विशेष रूप से इस रक्तदान शिविर में विश्व प्रसिद्ध सामाजिक संगठन नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार, युवा धार्मिक विद्वान मौलाना अनवर अमृतसरी, कासमी, नदवी, मुफ्ती आजम पंजाब मुफ्ती इरतिकाउल-हसन कांधलवी, विधायक जमीलुर रहमान, प्रधान नामधारी शहीदी स्मारक, श्री गुरसेवक सिंह, समाज सेवक अनमोल क्वात्रा, एस.एस.पी मालेरकोटला मैडम अवनीत कौर सिद्धू भी शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में अवतार सिंह ढिल्लों, अशरफ प्रधान, हबीब एमसी, मुफ्ती मुहम्मद साहिल, मुस्लिम नेता जनाब दिलबर खान, एडवोकेट अरविंदर जीत सिंह, अनीस त्यागी, चेयरमैन रियाज खान, एडवोकेट नईम खान, मुहम्मद शमशाद, राणा शराफ्त , इरफान अली और साथ ही संस्था के सभी सदस्य और अन्य के नाम काबिल-ए-ज़िक्र हैं।
वहीं जब मौलाना अमृतसरी से इस भव्य रक्तदान शिविर में भाग लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम खासकर रक्तदान शिविर आदि समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी काम करते हैं, इसलिए वे हर हाल में पहुंचने की कोशिश करेंगे।



