मध्य प्रदेश। छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। बागेश्वर धाम में इन दिनों धार्मिक महाकुंभ चल रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी गुरुवार को बागेश्वर धाम पहुंचे और पंडित शास्त्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दरबार में भोजपुरी भजन भी गाए।
सोशल मीडिया पर महाकुंभ में पहुंचे मनोज तिवारी की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दरबार के मंच पर भजन गाते नज़र आ रहे हैं, तो वहीं भोजपुरी भजनों की धुन पर झूमते भक्त भी नज़र आ रहे हैं। मनोज तिवारी के साथ भजन गायक अनूप जलोटा भी बागेश्वर धाम पहुंचे। अनूप जलोटा ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया और बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री से भेंट कर आशीर्वाद लिया।



