बारामूला, 11 सिंतबर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार की सुबह-सुबह आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने नेशनल हाइवे से IED बरामद किया और उसे नष्ट कर दिया, आईईडी मिलने के बाद सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है, वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा हुआ है, बीते 9 सितंबर को जम्मू कश्मीर में हाइब्रिड आतंकियों पर शिकंजा कसते हुए सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें तीन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शामिल थे. वहीं बीते 4 सितंबर को जम्मू-पुंछ हाईवे पर सुरक्षाबलों के वाहनों को भारी नुकसान पहुंचाने की साजिश के तहत लगाए गए आईईडी को सुरक्षाबलों के जवानों ने बरामद कर लिया. हाईवे पर नारिया गांव के पास एक पुलिया के किनारे लगभग तीन किलो वजब की इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइस (आईईडी) छिपाकर रखी गई थी, सेना की रोड ओपनिंग पार्टी ने सुबह पौने पांच बजे आईईडी का पता लगाया, इसके बाद हाईवे पर यातायात रोक दिया गया,
बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दो आतंकवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद सुरक्षा बलों ने वहां से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंडी के सावजिन इलाके में बुधवार को दोनों आतंकवादी मारे गए थे, उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बृहस्पतिवार को एक एके-47, चार मैग्जीन, एक पिस्तौल, दो मैग्जीन और 44 कारतूस बरामद किया गया है.



